गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर फर्जी मुठभेड़ की विधवा के मुआवजे पर 45 दिन में फैसला लें-HC

C

CG Khabar

21 मार्च 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जशपुर जिले में दशकों पहले हुई एक कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ के मामले में एक विधवा को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ी पहल की है. न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकल पीठ ने जशपुर जिला कलेक्टर को कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि वे पीड़िता संझो बाई द्वारा मुआवजे के लिए दिए गए आवेदन पर 45 दिनों के भीतर विधिवत निर्णय लें. 


यह मामला रामनाथ राम की मौत से जुड़ा है, जिन्हें कांसाबेल थाने के पुलिसकर्मियों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था. शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने रामनाथ राम को 'नक्सली' करार दिया था, लेकिन बाद में हुई उच्च स्तरीय जांच और अदालती कार्यवाही ने इस मुठभेड़ को 'फर्जी' करार देकर पुलिस के दावों की पोल खोल दी थी.

विज्ञापन


इस कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ 11 जून 2002 को आया, जब सत्र न्यायालय ने तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) एच.आर. अहरवत को भारतीय दंड संहिता की धारा 304-I (गैर-इरादतन हत्या) के तहत दोषी ठहराया. इसके साथ ही पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी मारपीट और सामूहिक उत्तरदायित्व की धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी. 


अदालती सजा से यह स्पष्ट हो गया था कि रामनाथ राम बेगुनाह थे और उनकी हत्या अवैध तरीके से की गई थी. इसके बावजूद, उनकी पत्नी संझो बाई पिछले कई दशकों से मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थीं. उनकी न्याय की गुहार प्रशासनिक लालफीताशाही के कारण फाइलों में दबी रही.


संझो बाई ने पिछले साल 24 सितंबर को जशपुर कलेक्टर के समक्ष मुआवजे के लिए औपचारिक आवेदन दिया था, लेकिन लंबे समय तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. अंततः अधिवक्ता चंद्रसेन चौहान के माध्यम से उन्होंने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर सरकार को कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की मांग की. 


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से भी इस मांग पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई. कोर्ट ने मानवीय आधार और मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता 15 दिनों के भीतर अपने आवेदन और अदालती आदेश की प्रति कलेक्टर को सौंपें, जिसके बाद प्रशासन को 45 दिनों के भीतर इस पर अंतिम फैसला सुनाना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP