रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बीच बाजार आरक्षक पर जानलेवा हमला

H

Hupendra Sharma

24 जून 2025, 10:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

आरक्षक पर हमला
आरक्षक पर हमला

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात लोगों ने भरे बाजार एक आरक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया. आरक्षक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


घायल आरक्षक को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह पता चलता है कि हमलावर माओवादी हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


पुलिस के मुताबिक घटना बीजापुर थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव की है. आरक्षक संतु पोटाम की ड्यूटी सोमवार को पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में थी.


आरक्षक बाजार में अपनी ड्यूटी कर रहा था. बाजार में काफी भीड़ थी. इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने पीछे से आरक्षक पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.


आरक्षक संतु पोटाम जख्मी होकर वहीं पर गिर गया.घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई.


इसके बाद हमलावर तुरंत जंगल की तरफ भाग निकले. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया. आरक्षक की स्थिति काफी गंभीर है. 


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को आशंका है कि माओवादियों ने आरक्षक पर हमला किया है. हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी. 


बताया जा रहा है कि बाजार में माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम मौजूद थी. मौका देखकर उन्होंने संतु पर हमला कर दिया.


ये कोई पहला मौका नहीं है जब पुलिस के जवान पर साप्ताहिक बाजार में हमला हुआ है. इससे पहले भी माओवादी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

28 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

39 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

58 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP