दंतेवाड़ा: डीएसपी को होटल में मारने की थी प्लानिंग
दंतेवाड़ा: डीएसपी को हॉटल में मारने की थी प्लानिंग
दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगड़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार को डीएसपी पर हुए चाकू से हमले के ममले में पुलिस की पड़ताल तेज हो चुकी है. शनिवार को पुलिस महिला-पुरुष दोनों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची. यहां उन्होंने घटनाक्रम को दोहराने का डेमो किया. रिटायर फौजी रमाशंकर साहू के पास एक धारदार तेज हथियार था. जांच कर रही पुलिस की टीम के सामने वारदात के पूरे सीन को दोहराया गया.
पुलिस की पड़ताल में चौंका देने वाली एक और बात सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीएसपी वर्मा को बीच सड़क पर मारने का प्लान आरोपियों का नहीं था. आरोपी डीएसपी वर्मा को होटल में मारना चाहते थे. आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया है. बताया ये जा रहा है डीएसपी को मालूम नही था कि महिला के साथ उसका मित्र रिटायर फौजी भी है. पूरी प्लानिंग महिला आरोपी ने ही की थी.
महिला आरोपी और डीएसपी की फोन पर चर्चा हुई. दोनों ने दंतेवाड़ा मिलने का प्लान किया था. डीएसपी को यह मालूम नहीं था कि उसके साथ पुरुष मित्र भी है. दंतेवाड़ा पहुंते ही महिला आरोपी की मुलाकात डीएसपी से हुई. स्कॉर्पियो लेकर डीएसपी पहुंचा. दरवाजा खोला और महिला को अंदर बैठने के लिए कहा.
महिला जैसे ही गाड़ी में बैठी, उसके साथ रमाशंकर साहू भी बैठ गया. अचानक रमाशंकर को गाड़ी में बैठ जाने से डीएसपी और दोनो आरोपियों के बीच विवाद शरू हुआ. इस विवाद के बाद ही होटल नही गए। यदि डीएसपी होटल में पहुंच जाते तो आरोपी अपने मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते.
इधर पुलिस उन प्रत्यक्षदर्शियों को लेकर भी पहुंची थी जिन्होंने हमलावार से डीएसपी तोमेश वर्मा को बचाया था. इन दोनों से भी पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है.
दंतेवाड़ा के रहने वाले राजा साहू ने पुलिस को बताया वह गीदम की ओर से काम कर लौट रहा था. जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा तो स्कॉर्पियो में एक महिला और दो पुरुषों के बीच छीना झपटी चल रही थी. यह दृश्य देखकर वह रुक गया. वाहन के अंदर देखा तो पुरुष के हाथ में एक धारदार चाकू था. इसी दौरान धमतरी का रहने वाला इंद्रजीत देवांगन भी पहुंच गया.
राजा और इंद्रजीत के सामने ही रमाशंकर साहू ने डीएसपी पर चाकू से हमला किया. रमाशंकर का वार सीधा गले पर था लेकिन वह डोढ़ी पर लगा. इससे डीएसपी लहूलुहान हो गया. उसने जैसे ही दूसरा वार किया राजा और इंद्रजीत ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे सड़क की ही रेलिंग से लोगों की मदद से बांध दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना ले गई और घायल डीएसपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.