मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: पैसों के विवाद पर गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 04:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़े बेड़मा गांव में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गांव के ही दो युवकों ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर उसका गला रेतने का प्रयास किया. हालांकि, समय रहते पीड़ित जान बचाकर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.


घटना वाले दिन पीड़ित जोगा मंडावी अपने दो परिचितों, पांडु सोरी और भूमा मंडावी के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी बीच पुराने लेन-देन और बकाया राशि की वसूली को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने जोगा के साथ मारपीट की और उसे दबोचकर चाकू से उसके गले पर जानलेवा वार कर दिया.

विज्ञापन


हमले में लहूलुहान हुआ जोगा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वहां से भागने में सफल रहा. 


अगली सुबह जब उसकी पत्नी बुधरी मंडावी ने पति को गंभीर हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. महिला की शिकायत के आधार पर कुआकोंडा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपियों, पांडु सोरी और भूमा मंडावी को गिरफ्तार कर लिया. 


14 अगस्त को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP