गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: साइबर ठगी में केरल से 3 'खाता सप्लायर' गिरफ्तार

C

CG Khabar

27 जून 2026, 03:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस को अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह को बेनकाब करने में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने केरल के कोझिकोड से तीन ऐसे शातिर आरोपियों को दबोचा है, जो ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद नीजाज आरएम, 23 वर्षीय अभिनव श्रीनिवास और 21 वर्षीय मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है. 


पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये आरोपी आम लोगों और परिचितों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों के जरिए ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी और दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे. 

विज्ञापन


इनमें से केवल एक आरोपी मोहम्मद नीजाज के नाम पर ही 7 से 8 एक्टिव बैंक खाते मिले हैं, जिनका इस्तेमाल नकद निकासी और ट्रांजैक्शन के लिए हो रहा था.


यह पूरा मामला दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र का है, जहां भूपेंद्र तेलामी नामक व्यक्ति से ऑनलाइन टास्क और ऊंचे रिटर्न वाले निवेश का झांसा देकर करीब 61.06 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. 


भारत सरकार के समन्वय पोर्टल, वित्तीय इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े मिले. इस मामले में पुलिस पहले ही दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल से कई अन्य चेहरों को जेल भेज चुकी है.


केरल में हुई इस हालिया कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब 20 जून को आरोपी मोहम्मद नीजाज ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाते समय केरल के मलाबार इलाके के एक लॉज से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. हालांकि, स्थानीय पुलिस की मदद से मुस्तैद टीम ने अगले ही दिन उसे दोबारा दबोच लिया. 


दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 27 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. डिजिटल और वित्तीय इनपुट के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. 


इसके साथ ही एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे पार्ट-टाइम जॉब, अज्ञात लिंक और ऑनलाइन टास्क के जरिए कमाई के दावों से सावधान रहें और किसी भी धोखेधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP