रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

'खतरनाक' दवाएं बैन: AIOCD ने बिक्री तुरंत रोकने का दिया आदेश

C

CG Khabar

21 नव. 2025, 01:40 PM 4 मिनट में पढ़ें 18

Medicine
Medicine

नई दिल्ली । डेस्क: अगर आप अक्सर डॉक्टर के पर्चे पर कुछ निश्चित दवाएं खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के आदेश पर, देश भर में 35 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.


ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने अपने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापार निकायों को एक अत्यंत आवश्यक आंतरिक सर्कुलर जारी कर इन दवाओं की बिक्री और खरीद तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आम जनता को सुरक्षित दवाएं मिलें और केमिस्ट किसी भी नियामक कार्रवाई (Regulatory Action) और जुर्माने से बच सकें.

विज्ञापन


दवाएं क्यों हुई बैन?

इन FDC दवाओं पर प्रतिबंध का मुख्य कारण यह है कि इन्हें आवश्यक सुरक्षा और प्रभावकारिता मूल्यांकन (Mandatory Prior Evaluation of Safety and Efficacy) किए बिना ही निर्माण, बिक्री और वितरण के लिए लाइसेंस दे दिया गया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है. CDSCO ने चेतावनी दी है कि वैज्ञानिक रूप से मान्य न होने के कारण ये दवाएं मरीजों की सुरक्षा से समझौता कर सकती हैं और गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकती हैं.


AIOCD ने सभी सदस्य केमिस्टों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे तुरंत इन दवाओं का बेचना बंद कर दें और स्टॉक वापस करने की प्रक्रिया शुरू करें. संगठन ने दवा वितरकों और कंपनियों को भी निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द बाजार से इन दवाओं का स्टॉक वापस लें और केमिस्टों को उनके पैसे वापस करें.


बैन की गई FDC दवाओं की पूरी सूची:

ये वे 35 FDC दवाएं हैं जिनके उत्पाद परमिट (Product Permissions) को रद्द कर दिया गया है या सरेंडर कर दिया गया है:


1) combipack of mirabegron 25mg and solifenacin succinate 5mg


2) nefopan hydrochloride 30mg + paracetamol 325mg


3) metformin hydrochloride IP 500mg (SR) + glimepiride IP 3mg + dapagliflozin 10mg


4) FDC of (1) dextromethorphan hydrobromide IP 10mg + phenylephrine hydrochloride IP 5mg per 5ml syrup & (2) diphenhydramine hydrochloride IP 12.5mg + phenylephrine hydrochloride IP 5mg per 5ml syrup


5) cilnidipine IP 20mg + metoprolol succinate IP 47.5mg


5) ketoconazole IP 2.0%w/w + neomycin sulphate IP 0.5%w/w + Iodochlorhydroxyquinoline IP 1%w/w + tolnaftate IP 1%w/w + clobetasol propionate IP 0.05%w/w cream


6) dehydroepiandrosterone SR 75mg + melatonin BP 3mg + ubidecarenone (coenzyme Q10) RP 100mg capsules


7) cefixime IP 200mg + ofloxacin IP 200mg + lactic acid bacillus 60 million spores tablets


8) oral suspension of aluminium hydroxide gel IP 365mg + magnesium hydroxide 80mg + simethicone USP 100mg + deglycyrrhizinated liquorice 400mg


9) alpha amylase IP + papain IP + anise oil LP + caraway oil IP + cinnamon oil BP + dill oil BP syrup


10) soft gelatin capsules of omega-3 fatty acids + wheat germ oil + green tea extracts + zinc sulphate monohydrate + biotin + lutein + zeaxanthin + copper sulphate pentahydrate + selenium dioxide


11) pregabalin (SR) IP 75mg + nortriptyline HCl IP 10mg + vitamin D3 IP 2000IU + mecobalamin IP 1500mcg tablet


12) acebrophylline (SR) 200mg + montelukast sodium IP 10mg + fexofenadine hydrochloride 120mg tablet


13) dehydroepiandrosterone 75mg + folic acid IP 4.5mg tablet


14) dyhdroepiandrostrone 75mg + melatonin BP 5mg + ubidecarenone BP 100mg tablet


15) sertraline hydrochloride IP 50mg + clonazepam IP 0.5mg tablets


16) sertraline hydrochloride IP 50mg + clonazepam IP 0.25mg tablets


17) Rosuvastatin Calcium 20mg + clopidogrel 75mg & aspirin 150mg capsule (Two different strength versions - 18a and 18b)


18) tamsulosin hydrochloride IP 0.4mg & finasteride IP 5mg tablet


19) metoprolol succinate USP 23.75 mg & ramipril IP 2.5mg tablet


20) bisoprolol fumarate IP 5mg & cilnidipine IP 10mg tablets


21) chlorpheniramine maleate IP 4mg + codeine phosphate IP 10mg + sodium citrate IP 75mg syrup


22) rifaximin BP 200mg & metronidazole benzoate IP 400mg tablets


23) cefixime IP 200mg + azithromycin dihydrate IP 250mg + lactic acid bacillus 60 million spores tablets


24) norfloxacin IP 125mg + metronidazole benzoate IP 120mg + simethicone IP 10mg suspension


25) cyproheptadine HCl IP 4mg + Zinc sulphate monohydrate IP 5mg tablet


26) meropenem 1gm + EDTA for injection


27) glimepiride IP 1mg & metformin HCL IP 500mg Tablet


28) glimepiride IP 2mg + metformin hydrochloride IP (SR) 500mg and voglibose IP 0.3mg tablet


29) metformin hydrochloride IP (PR) 500mg & voglibose IP 0.2mg tablet


30) ofloxacin IP 50mg + ornidazole IP 125mg and racecadrotril IP 15mg syrup


31) ambroxol hydrochloride IP 20mg + dextromethorphan hydrobromide IP 10mg + chlorpheniramine maleate IP 2mg per 5ml syrup


32) ketoconazole ip + iodochlorhydroxyquinoline IP + tolnaftate IP + clobetasol propionate IP + neomycin sulphate IP cream base


33) meropenem 1000mg + avibactam (sterile) IP 500mg injection


आम जनता को सलाह: यदि आप ऊपर दी गई कोई भी दवा ले रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें ताकि वे आपको सुरक्षित विकल्प बता सकें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

2 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

2 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

3 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

3 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP