शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

BJP MP भोजराज नाग पर कांग्रेस का तंज- नींबू काटकर शक्कर के दाम कम करा दें

C

CG Khabar

26 अग. 2026, 01:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

भोजराज नाग सांसद
भोजराज नाग सांसद

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित डौंडीलोहारा में आयोजित एक भव्य जनसभा के दौरान मौसम और अंधविश्वास से जुड़ा एक अजीबोगरीब दावा चर्चा का विषय बन गया है. कांकेर सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजराज नाग ने सार्वजनिक मंच से यह दावा किया कि उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना करने और नींबू काटने के बाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को रुकवा दिया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दिया गया यह बयान इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है.


इस बयान के सामने आते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने सांसद के दावे पर तीखा प्रहार किया है. बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सांसद जी के पास नींबू काटकर प्राकृतिक आपदाओं और बारिश को नियंत्रित करने की ऐसी अद्भुत क्षमता है, तो उन्हें जनता को राहत देने के लिए इसी तरीके से बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों को भी घटा देना चाहिए. 

विज्ञापन


इसके साथ ही आम जनता भी सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर चुटकी ले रही है और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं दे रही है.


दरअसल, डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की राशि हस्तांतरित करने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम बेहद खराब था, लेकिन उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव का ध्यान कर नींबू काटा, जिससे बारिश थम गई. 


उन्होंने आगे यह भी कहा कि चूंकि अब शासकीय कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो चुका है, इसलिए अब चाहे तो पानी गिर सकता है. सांसद के इस अजीबोगरीब तर्क पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री मुस्कुराते नजर आए, वहीं पंडाल में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे.


उल्लेखनीय है कि सांसद भोजराज नाग का विवादों और अपने तीखे बयानों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले धमतरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को खुली चेतावनी दी थी कि काम न करने वाले और जनता का फोन न उठाने वाले अफसरों का वे 'नींबू काटकर भूत उतार देंगे'.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

9 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP