शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस ने आदिवासियों की अनदेखी की- केदार कश्यप

C

CG Khabar

29 मार्च 2026, 01:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

केदार कश्यप
केदार कश्यप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की बदलती कानून-व्यवस्था और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने आदिवासी समाज के विकास की सुध नहीं ली और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की लगातार अनदेखी की. 


मंत्री केदार कश्यप के अनुसार, यही कारण है कि आज प्रदेश का जनजातीय समाज कांग्रेस से किनारा कर रहा है, जिससे पार्टी में अब बेचैनी साफ देखी जा सकती है.

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा के दौरान वन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दशकों पुराने नक्सली भय के साये से बाहर निकलकर एक शांत और सुरक्षित वातावरण की ओर कदम बढ़ा चुका है. 


उन्होंने दावा किया कि बस्तर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के ग्रामीण अब राहत की सांस ले रहे हैं और स्थानीय जनता के बीच यह विश्वास जागा है कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है. कश्यप ने इस सफलता का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा सुदृढ़ इच्छाशक्ति को दिया.


लोकसभा में नक्सलवाद उन्मूलन पर होने वाली आगामी चर्चा को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर और राम मंदिर जैसे जटिल मुद्दों का समाधान निकाला, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ को भी 50 साल पुरानी नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाई जा रही है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

4 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

4 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP