रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है: BJP

C

CG Khabar

29 जुल. 2025, 02:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

पी चिदंबरम
पी चिदंबरम

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस और इसके वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए सवाल उठाया कि चिदंबरम पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत क्यों मांग रहे हैं. 


उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की थी. अब जब सरकार चर्चा के लिये तैयार है, तो वे इससे भाग क्यों रहे हैं?"

विज्ञापन


इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "जब भी पाकिस्तान और आतंकवाद का मुद्दा उठता है, पाकिस्तान स्वयं अपने बचाव में उतना नहीं बोलता, जितना 'राहुल के कब्जे वाली कांग्रेस' बोलती है. आज जब संसद में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होनी है, तब चिदंबरमजी का पाकिस्तान के पक्ष में बयान कांग्रेस की पाकिस्तान-समर्थक मानसिकता को दर्शाता है."


चिदंबरम ने इन आरोपों का जवाब देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "ट्रोल्स कई तरह के होते हैं और वे गलत सूचना फैलाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. सबसे खराब ट्रोल वह है जो पूरी रिकॉर्डेड साक्षात्कार को दबा देता है, दो वाक्यों को चुनता है, कुछ शब्दों को म्यूट करता है और वक्ता को बदनाम करता है!"


एक मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा था, "वे यह बताने को तैयार नहीं हैं कि एनआईए ने इन हफ्तों में क्या किया. क्या उन्होंने आतंकियों की पहचान की है? वे कहां से आये थे? जहां तक हम जानते हैं, वे स्थानीय आतंकी भी हो सकते हैं. आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आये? इसके कोई सबूत नहीं हैं."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

45 मिनट पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

2 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

4 घंटे पहले

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC)
देश-विदेश

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगी एओसी? न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स की दावेदारी

4 घंटे पहले

शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

13 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP