मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

यूसीसी और बिजली के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 02:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर एक उच्चस्तरीय समिति समाज प्रमुखों और विशेषज्ञों से परामर्श कर रही है. हालांकि, शासन स्तर पर यह साफ किया जा चुका है कि जनजातीय समुदाय को इसके प्रभाव से दूर रखा जाएगा, फिर भी प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे आदिवासी समाज की परंपराओं और अधिकारों के खिलाफ बताते हुए अपना विरोध जारी रखने का ऐलान किया है.


इसी बीच, आगामी 15 नगरीय निकायों-जिनमें 4 नगर निगम, 5 नगर पालिकाएं और 6 नगर पंचायतें शामिल हैं-के चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. संगठन के स्तर पर तैयारियों को गति देते हुए पार्टी का दावा है कि वह अपने मौजूदा गढ़ को बचाने के साथ ही सभी निकायों में पूरी मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी.

विज्ञापन


राजनीतिक बयानों के बीच बिजली व्यवस्था के संभावित निजीकरण ने भी तूल पकड़ लिया है. राजधानी क्षेत्र में बिजली वितरण का जिम्मा एक निजी फर्म को सौंपे जाने के आवेदनों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने चिंता जताई है. विपक्ष का आरोप है कि सरकारी बिजली ढांचे में निजी कंपनियों के प्रवेश से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

3 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

3 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

9 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP