गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के शव न लाने पर भड़की कांग्रेस

C

CG Khabar

03 अग. 2026, 01:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की जान जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता करार दिया है. 


कांग्रेस का आरोप है कि सरकार न केवल कश्मीरी सरजमीं पर काम कर रहे हमारे मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रही, बल्कि दुख की इस घड़ी में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी नहीं कर सकी.

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पूरी घटना को लेकर राज्य की 'डबल इंजन' सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सारंगढ़ और सक्ती जिले के रहने वाले इन दोनों निर्दोष मजदूरों का शव घर न लाकर वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है. 


बैज ने सवाल उठाया कि क्या राज्य के आम मजदूरों की जान और उनके मान-सम्मान की सरकार की नजरों में कोई अहमियत नहीं है? उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को घोषित 20 लाख रुपये की सहायता राशि बेहद कम है और सरकार को प्रति मृतक कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए.


पार्टी ने इस आतंकी वारदात को केंद्र सरकार की आंतरिक सुरक्षा नीति की नाकामी से जोड़ते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. कांग्रेस का कहना है कि पहलगाम से लेकर कुलगाम तक लगातार हो रहीं ऐसी घटनाएं देश का ध्यान भटकाने की किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकती हैं. विपक्षी दल ने मुख्यमंत्री से जनता के सामने आकर यह स्पष्ट करने को कहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक नहीं पहुंचाए जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

एक घंटा पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

10 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP