मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 02:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

कांग्रेस प्रदर्शन- जगदलपुर
कांग्रेस प्रदर्शन- जगदलपुर

जगदलपुर । संवाददाता: बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा के बैनर तले रविवार को कोलेंग मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया. 


इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर योजना पर तुरंत रोक लगाने और पूर्ववर्ती सरकार की '400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ' योजना को पुन: बहाल करने की पुरजोर मांग की.

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से जनता में गहरा असंतोष है. बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के महंगे होने से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. 


मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रशासन जबरन उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोप रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए, तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी.


वहीं, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल की योजना चलाई जा रही थी, जिसे वर्तमान सरकार ने प्रभावित किया है. 


उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश बढ़े हुए बिजली बिलों की मार झेल रहा है. जैन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाती और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान नहीं करती, तब तक जनहित की यह लड़ाई जारी रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

8 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP