शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोयला लेवी घोटाला: ढाई साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 02:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 12

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: एसीबी (ACB) ने कोयला लेवी घोटाले के एक मुख्य आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. नारायण साहू पिछले लगभग ढाई साल से फरार चल रहा था और जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. 


वह इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है.

विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत की गई इस कार्रवाई में नारायण साहू की भूमिका बेहद अहम पाई गई है. 


आरोप है कि वह अवैध कोयला लेवी की वसूली करने और उस रकम को नेटवर्क के भीतर अलग-अलग चैनलों तक पहुंचाने का काम संभालता था. जांच में यह भी सामने आया है कि लेवी की अवैध कमाई से साहू के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गई थीं.


कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से साहू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. अब पूछताछ के दौरान अवैध लेनदेन, सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क और बेनामी संपत्तियों को लेकर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

11 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

23 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

36 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

8 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP