शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

चांपा में सिनेमा हॉल 'पद्मिनी टॉकीज' जलकर खाक

C

CG Khabar

01 जून 2026, 02:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

Fire
Fire

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है, जहां सोमवार सुबह एक सिंगल-स्क्रीन सिनेमा हॉल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 'पद्मिनी टॉकीज' नाम का यह थिएटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.


चाम्पा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के मुताबिक, आग लगने की यह घटना चाम्पा के कोरवा पारा स्थित पद्मिनी टॉकीज में सुबह करीब 10:30 बजे दर्ज की गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे देख भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के फायर टेंडर्स के साथ-साथ स्थानीय निजी उपक्रमों जैसे प्रकाश इंडस्ट्रीज और मड़वा पावर प्लांट की अग्निशमन इकाइयों को तुरंत काम पर लगाया गया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका.


शुरुआती जांच और सिनेमा प्रबंधन के अनुमान के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. हालांकि, चाम्पा पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है.


पुलिस ने एहतियात बरतते हुए तुरंत आसपास के इलाके को खाली करा लिया था और भीड़ को नियंत्रित किया. गनीमत रही कि इस भीषण आग और धुएं का असर केवल सिनेमाघर के परिसर तक ही सीमित रहा, जिससे पास में ही स्थित एक नर्सिंग होम और अस्पताल पूरी तरह सुरक्षित रहे और वहां कोई नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP