गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

चिरमिरी: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

C

CG Khabar

08 सित. 2026, 12:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

स्मॉर्ट मीटर
स्मॉर्ट मीटर

मनेन्द्रगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में महंगे बिजली बिलों और नए स्मार्ट मीटरों की स्थापना को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चिरमिरी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में नए मीटर लगाए गए हैं, तब से आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल चार से पांच गुना तक बढ़ चुके हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

विज्ञापन


घेरने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा. इन प्रमुख मांगों में स्मार्ट मीटर योजना की स्थापना पर तुरंत रोक लगाने, अब तक लगाए जा चुके मीटरों को हटाकर पारंपरिक मीटरों को पुनः बहाल करने, और अत्यधिक आए बिलों की समस्या सुलझाने के लिए विशेष जांच शिविर लगाने का आग्रह शामिल है. 


इसके अतिरिक्त, चिरमिरी क्षेत्र में विद्युत तंत्र का विस्तार करने और बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई.


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने सख्त लहजा अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन से एक महीने के भीतर इन जनसमस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया, तो पार्टी आम जनता को साथ लेकर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी. 


दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी उठाई गई मांगों पर शीघ्र यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलती, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

40 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP