गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

चीन का 'ब्लैकआउट बम': शहर को अंधेरे में डुबा देगा

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 12:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

शी जिनपिंग
शी जिनपिंग

नई दिल्ली । डेस्क: चीन ने एक नये और खतरनाक हथियार 'ब्लैकआउट बम' का खुलासा किया है. इस हथियार को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है. चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने इस हथियार से संबंधित एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया, जिसमें इसके दमदार प्रभाव को दर्शाया गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या इस नये हथियार के जरिये चीन कोई विशेष संदेश देना चाहता है?


'ब्लैकआउट बम', जिसे 'ग्रेफाइट बम' भी कहा जा रहा है, एक ऐसा हथियार है जो बिना किसी बड़े विस्फोट के पूरे शहर को ठप कर सकता है. यह बम बिजली आपूर्ति को निशाना बनाता है और बिना शोर-शराबे के विद्युत प्रणाली को पूरी तरह बेकार कर देता है.

विज्ञापन


यह हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और बिजली संयंत्रों पर हमला करता है. बम में मौजूद कार्बन फिलामेंट्स बिजली प्रणाली में शॉर्ट सर्किट पैदा करते हैं, जिससे पूरा सिस्टम ध्वस्त हो जाता है.


चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, यह बम किसी शहर के बिजली संयंत्रों को चुन-चुनकर निशाना बनाने में सक्षम है. एक बम करीब 10,000 वर्ग मीटर के दायरे में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर सकता है. यह बम जमीन से लॉन्च किया जा सकता है और मिसाइल की तरह काम करता है.


यह 290 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. प्रत्येक बम में 490 किलोग्राम विस्फोटक होता है, जो छोटे-छोटे सिलेंडर जैसे हिस्सों में बंटकर लक्ष्य पर हमला करता है.


युद्ध की रणनीति बदलने वाला हथियार?


विशेषज्ञों का मानना है कि यह हथियार आधुनिक युद्ध की रणनीति को पूरी तरह बदल सकता है. बिना किसी बड़े धमाके के यह दुश्मन के कमांड और कंट्रोल सिस्टम को निष्क्रिय कर सकता है. मध्य एशिया में हाल की अस्थिरता के बाद इस हथियार का अनावरण कई सवाल खड़े करता है. क्या चीन अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है? या फिर यह वैश्विक मंच पर एक रणनीतिक संदेश है?


चीन का यह नया हथियार न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह वैश्विक शक्ति संतुलन पर भी असर डाल सकता है. कई देश इस हथियार को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि यह बिना किसी प्रत्यक्ष नुकसान के किसी भी शहर को अंधेरे में डुबो सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

27 मिनट पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

7 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

7 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

7 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

9 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP