सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भारत-पाक की लड़ाई में चीन की भलाई

C

CG Khabar

23 नव. 2025, 04:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर

वॉशिंगटन । डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष को चीन ने अवसरवादी तरीके से अपने हित साधने के लिए इस्तेमाल किया. मामला कुछ-कुछ दो की लड़ाई में तीसरे की भलाई जैसा है. यह खुलासा एक अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में हुआ है, जिसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान चीन के गुप्त 'ब्लू-प्रिंट' का पर्दाफाश किया है. 


रिपोर्ट के अनुसार, भारत के साथ चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने चीन से खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल किया. अमेरिकी आयोग का दावा है कि इस संघर्ष को चीन ने परोक्ष रूप से इन हथियारों और रक्षा उपकरणों की युद्ध में वास्तविक उपयोगिता को परखने के लिए इस्तेमाल किया. 

विज्ञापन


बीजिंग ने भारत-पाक संघर्ष का लाभ उठाकर दुनिया भर में अपने अत्याधुनिक हथियारों का प्रचार और विज्ञापन किया. इसके परिणामस्वरूप, रक्षा उपकरण उत्पादन और व्यापार विस्तार के बीजिंग के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता मिली है.


अमेरिकी-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग ने पिछले मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के चार दिवसीय संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत को सैन्य शक्ति में पछाड़ दिया. अमेरिकी आयोग की इस रिपोर्ट पर भारत में पहले से ही तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई है और विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं. 


इसी बीच, अमेरिकी रिपोर्ट के कुछ और अंश सामने आए हैं, जिसमें बताया गया है कि चीन ने कैसे इस संघर्ष की आड़ में अपने स्वार्थ पूरे किए. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-पाक संघर्ष ने चीन को पहली बार HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम, PL-15 एयर टू एयर मिसाइल और J-10 फाइटर एयरक्राफ्ट जैसे अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा प्रणालियों की वास्तविक युद्ध उपयुक्तता को परखने का मौका दिया, क्योंकि पाकिस्तान ने इन्हीं चीनी हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया था.


चार दिवसीय संघर्ष समाप्त होने के बाद, जून में बीजिंग ने पाकिस्तान को और अधिक नए सैन्य उपकरण बेचने की पेशकश की. इस सूची में 40 J-35 फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट, KJ-500 एयरक्राफ्ट और बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. 


अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाक संघर्ष समाप्त होते ही विभिन्न देशों में स्थित चीनी दूतावासों ने अपने निर्मित हथियारों की इस 'सफलता' को उजागर करने का काम शुरू कर दिया, जिसे बीजिंग ने अपनी हथियार बिक्री बढ़ाने की रणनीति के तहत उठाया गया कदम बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

4 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

4 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

5 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

6 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

19 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP