शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

बच्चे की फांसी लगी लाश: 'आत्महत्या' का भ्रम टूटा, भाई ने की हत्या

C

CG Khabar

08 नव. 2025, 01:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 7

हत्यारा
हत्यारा

पेंड्रा । डेस्क: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में दो नवंबर को एक 10 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया था. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला समझा गया, जब बच्चे का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला. लेकिन मरवाही पुलिस की गहन जांच ने इस घटना के पीछे एक भयावह सच्चाई उजागर कर दी.


पुलिस जांच के दौरान मृतक के रिश्तेदार उसकी बुआ के बेटे पर शक की सुई घूमी, और अंततः 25 वर्षीय अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया. अर्जुन ग्राम अमझर का निवासी है, जो पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि एक नवंबर की रात शराब के नशे में उसने बच्चे के साथ अमानवीय हरकत की, और अपराध को दबाने के लिए उसे फांसी पर चढ़ा दिया.


इस मामले में पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के सख्त निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी मरवाही डीएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में एक विशेष टीम ने कमान संभाली. फॉरेंसिक विशेषज्ञ शांतनु राठौर की सहायता से घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया. 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और आरोपी के मोबाइल फोन से बरामद वीडियो ने पूरे काले कारनामे को बेनकाब कर दिया. टीम ने सीन का पुनर्निर्माण भी कराया, जिससे हर लूपहोल बंद हो गया.


आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से कर रही है, ताकि न्याय मिल सके. यह घटना इलाके में सुरक्षा और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही है, जहां एक बच्चे की जिंदगी इतनी बेरहमी से छीन ली गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

9 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

9 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP