शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा के आरोपों पर छविंद्र कर्मा का जवाब

C

CG Khabar

26 दिस. 2025, 09:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

छविन्द्र कर्मा
छविन्द्र कर्मा

दंतेवाड़ा । संवाददाता: झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए अंदरूनी साजिश के आरोपों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव छविंद्र कर्मा ने कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने जेपी नड्डा के बयान को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का घोर अपमान बताया है.


छविंद्र कर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 32 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई थी. इस घटना को लेकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बयान देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है.

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी. और जब इस मामले की जांच NIA ने की थी.


छविंद्र कर्मा ने आगे कहा कि झीरम घाटी कांड की NIA जांच रिपोर्ट और जेपी नड्डा के बयान आपस में मेल नहीं खाते. आख़िर ऐसी कौन-सी जानकारी है जो जेपी नड्डा के पास है, लेकिन देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी NIA के पास नहीं. 


उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 25 मई 2013 की इस दुखद घटना के बाद शहीद महेंद्र कर्मा जी के अंतिम संस्कार में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आर.पी.एन. सिंह (वर्तमान भाजपा सांसद) उपस्थित थे. इसके अलावा तत्कालीन भाजपा सांसद एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली से बस्तर आए और शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी. ऐसे में आज भाजपा नेतृत्व द्वारा इस तरह के आरोप लगाना न केवल विरोधाभासी है, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित भी प्रतीत होता है.


छविंद्र कर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की है कि झीरम घाटी के इस नृशंस सामूहिक नरसंहार की निष्पक्ष और पुनः जांच कराई जाए. इस जांच में जेपी नड्डा को भी शामिल किया जाए, ताकि देश को सच्चाई पता चल सके. यह स्पष्ट हो सके कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड के असली सूत्रधार, साजिशकर्ता और गुनहगार कौन हैं.


उन्होंने कहा कि सरकार इस भीषण नरसंहार को केवल “नक्सली घटना” बताकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती. छविंद्र कर्मा ने देश व प्रदेश की सभी जांच एजेंसियों से मांग की कि इस सामूहिक हत्याकांड के दोषियों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए और उन्हें कड़ा से कड़ा दंड दिलाया जाए. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

3 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP