बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा मेडिकल कॉलेज पर छत्तीसगढ़ में सियासी रार

C

CG Khabar

09 जून 2026, 11:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

रायपुर । संवाददाता: अंबिकापुर स्थित राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण में हुई देरी को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं.


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रोजेक्ट की कछुआ चाल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच की आपसी खींचतान को जिम्मेदार ठहराया है. कांग्रेस के इन दोनों दिग्गजों को 'जय-वीरू' की जोड़ी बताते हुए चौधरी ने दावा किया कि दोनों नेताओं के आपसी मतभेदों के कारण ही पिछली सरकार के कार्यकाल में यह अस्पताल पूरा नहीं हो सका. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता पर रखा है और इसके लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर कर निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.


दूसरी तरफ, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इन आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए भाजपा पर अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है. सिंहदेव ने सवाल उठाया कि राज्य में भाजपा को सत्ता में आए दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, और ओपी चौधरी खुद वित्त मंत्री होने के साथ-साथ इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, फिर भी यह प्रोजेक्ट अब तक अधूरा क्यों है?


सिंहदेव ने याद दिलाया कि इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुई थी और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स भी उन्हीं की सरकार के दौरान शुरू किए गए थे. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हमेशा पिछली सरकार पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती.


गौरतलब है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में देखा जा रहा यह अस्पताल भारी-भरकम बजट खर्च होने के बाद भी आज तक अधूरा है. स्थिति यह है कि मेडिकल कॉलेज को अब भी जिला अस्पताल के भरोसे ही अपनी शैक्षणिक और व्यावहारिक गतिविधियां चलानी पड़ रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

7 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

8 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

14 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

15 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

15 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP