शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

इंदौर में छत्तीसगढ़ के युवक की गला रेतकर हत्या

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 03:14 AM 1 मिनट में पढ़ें 8

खोजराम
खोजराम

रायपुर । संवाददाता: मध्य प्रदेश के इंदौर में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा निवासी 40 वर्षीय खोजराम नारंगे का शव इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआर-4 रेलवे पटरी के पास बरामद किया गया. 


पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, खोजराम की गला रेतकर हत्या की गई है और उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. मृतक इंदौर के पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे और 11 फरवरी की रात से लापता थे.

विज्ञापन


बाणगंगा पुलिस ने 12 फरवरी की सुबह शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि खोजराम अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. 


पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव देवरघटा भेजा गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 


इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक की पत्नी से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को हर संभव शासकीय सहायता देने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और लूटपाट जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सहकर्मियों और फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP