गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बहू ने ससुर को करंट लगाकर मारा

C

CG Khabar

20 जुल. 2025, 11:46 PM 1 मिनट में पढ़ें 24

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज घटना में एक महिला ने अपने 60 वर्षीय ससुर की करंट लगाकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह वारदात तब अंजाम दी, जब ससुर नशे में सो रहा था. 


आरोप है कि हत्या को छिपाने के लिए महिला ने चोटों पर तुलसी और गुलाब जल लगाया और दावा किया कि ससुर नशे में साइकिल से गिरकर मर गया. 

विज्ञापन


अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ग्रामीणों को शव पर चोट के निशान दिखे, जिससे संदेह हुआ और उन्होंने डोंडी लोहारा पुलिस को सूचित किया. 


पोस्टमार्टम में करंट से मौत की पुष्टि हुई. 


जांच में महिला ने कबूल किया कि ससुर नियमित रूप से उसका उत्पीड़न करता था, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 


पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि फोरेंसिक जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

7 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP