शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

वेलकम डिस्टलरी: 28 सालों का 89 करोड़ जलकर बकाया

वेलकम डिस्टलरी: 28 सालों का 89 Cr जलकर बकाया

C

CG Khabar

13 जुल. 2025, 05:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

वेलकम डिस्टलरी
वेलकम डिस्टलरी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित वेलकम डिस्टलरी का 28 सालों का जलकर 89 करोड़ 99 लाख 61 हजार 338 रुपये का बकाया है. इन 28 सालों में वेलकम डिस्टलरी द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है. 


इसके लिये अभियंता कोटा द्वारा कलेक्टर को 20-11-2019 को भुगतान के लिये रेवन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने के लिये पत्र लिखा गया था. इसके बाद कार्यपालन अभियंता कोटा द्वारा तहसीलदार रतनपुर को 20-06-2025 को पुनः पत्र लिखा गया परन्तु वेलकम डिस्टलरी ने कोई भुगतान नहीं किया है.

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला बिलासपुर के ग्राम छेरकबांधा में स्थित वेलकम डिस्टरी द्वारा जल संसाधन विभाग से बिना अनुमति एवं अनुबंध के भू-जल का दोहन किया जा रहा है. परन्तु संस्थान को केन्द्रीय भू-जल प्राधिकरण नई दिल्ली से भू-जल दोहन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिनांक 05-01-2027 तक का प्राप्त है. 


संस्थान द्वारा जलकर का भुगतान नहीं किये जाने के कारण विभाग द्वारा प्रतिमाह नियमानुसार पत्र भेजा रहा है. इसके बाद भी वेलकम डिस्टलरी द्वारा कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिसकी वसूली हेतु निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रत्र लिखे गये हैं.


बता दें कि वेलकम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड, 1986 में पंजीकृत हुई थी. कंपनी का पंजीकृत पता दूसरी मंजिल, अग्रसेन चौक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ है. कंपनी गुड़/अनाज आधारित डिस्टिलरी का संचालन करती है और आरएस, सीएल, ईएनए आदि का उत्पादन करती है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP