गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के वाटर मैनेजमेंट मॉडल की सराहना

C

CG Khabar

06 जून 2026, 01:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

विष्णुदेव साय
विष्णुदेव साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संरक्षण और सिंचाई प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है. राज्य में लागू किए गए 'कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट' (M-CADWM) आधुनिकीकरण मॉडल की सराहना करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसे अपने यहाँ लागू करने की सलाह दी है. 


केंद्र ने छत्तीसगढ़ के इस प्रयास को एक आदर्श और अनुकरणीय पहल माना है, जो सिंचाई क्षमता का अधिकतम उपयोग करने और पानी की बर्बादी को रोकने में बेहद कारगर है.

विज्ञापन


इस बड़ी राष्ट्रीय पहचान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के किसानों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की सुशासन नीति, जल संरक्षण और किसानों की समृद्धि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 


मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य पानी की हर एक बूंद का वैज्ञानिक और सही उपयोग करना है, ताकि खेती को अधिक मुनाफे का सौदा बनाया जा सके और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो.


गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में इस बात की विशेष सराहना की है कि छत्तीसगढ़ ने अपने सीमित संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुए इस आधुनिक मॉडल को जमीन पर उतारा है. 


केंद्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ का यह ढांचा इतना लचीला और व्यावहारिक है कि अन्य राज्य अपनी स्थानीय परिस्थितियों और संसाधनों के हिसाब से इसमें जरूरी बदलाव करके इसे आसानी से अपना सकते हैं. 


मुख्यमंत्री साय ने दोहराया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में वैज्ञानिक जल प्रबंधन और कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण हमेशा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

14 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

14 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP