शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर के 32 हजार आदिवासी किसानों से धान नहीं खरीदा गया- कवासी लखमा

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 01:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

कवासी लखमा
कवासी लखमा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार को बस्तर संभाग में धान खरीदी को लेकर सदन में तीखी बहस हुई. कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर आदिवासी किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष का आरोप है कि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया.


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के पांच जिलों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के 32,200 से अधिक आदिवासी किसानों से धान नहीं खरीदा गया है. लखमा ने कहा कि कई किसानों ने पंजीकरण पूरा कर लिया था और टोकन भी प्राप्त कर लिए थे, इसके बावजूद वे अपनी उपज नहीं बेच पाए. 

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया कि क्या सरकार इन किसानों का कर्ज माफ करेगी या उनका धान खरीदेगी.


कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान एसडीएम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में "बड़ा घोटाला" हो रहा है. 


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि जिन किसानों को दूसरा टोकन मिलने के बाद भी धान नहीं खरीदा गया, उनके लिए सरकार की क्या योजना है.


विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बस्तर संभाग के जिलावार आंकड़े पेश किए. उन्होंने बताया कि:


कांकेर: 1,47,528.3 मीट्रिक टन


कोंडागांव: 58,911.78 मीट्रिक टन


बस्तर: 46,846.86 मीट्रिक टन


बीजापुर: 21,888.59 मीट्रिक टन


नारायणपुर: 17,383.06 मीट्रिक टन


सुकमा: 16,608.14 मीट्रिक टन


दंतेवाड़ा: 9,757 मीट्रिक टन धान का उठाव हुआ है.


मंत्री ने दावा किया कि इस सीजन में धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है. उन्होंने विपक्षी दावों को खारिज करते हुए कहा कि जो किसान केंद्र तक नहीं पहुंचे, केवल उनकी ही खरीदी नहीं हो पाई है.


सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष ने आरोप लगाया कि अव्यवस्था के कारण बस्तर के किसानों को अपना धान आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है. सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP