गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ के तमनार से जब्त अफीम का मूल्य दो करोड़ रुपये

C

CG Khabar

21 मार्च 2026, 02:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

अफीम जब्त-तमनार
अफीम जब्त-तमनार

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमाघाट में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने दो खेतों से कुल 60 हजार 326 अफीम के पौधे और करीब 2,877 किलोग्राम तैयार नशीला पदार्थ बरामद किया है. 


बाजार में इस जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस की इस दबिश के दौरान मौके से मुख्य आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्ध आरोपी फरार होने में सफल रहे जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पूंजीपथरा व लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने 19-20 मार्च की दरमियानी रात आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला स्थित खेतों में रेड मारी. 


राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि यह अवैध खेती पांच अलग-अलग खसरा नंबरों वाली भूमि पर की जा रही थी. मौके से पकड़े गए आरोपी मार्शल संगा, जो मूल रूप से झारखंड के खूंटी जिले का निवासी है, ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने फसल से अफीम निकालकर अपने घर में भी छिपा रखी थी. 


पुलिस ने उसके घर से 15 लाख 10 हजार रुपये मूल्य की 3.02 किलोग्राम अतिरिक्त अफीम भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने मार्शल संगा सहित फरार आरोपी इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP