सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

असंगठित श्रमिकों को 3000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगा

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 01:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

मनरेगा
मनरेगा

बिलासपुर । संवाददाता: असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है. पंजीयन लोक सेवा केंद्र अथवा च्वाइस सेंटर के माध्यम से कराया जा सकता है.


श्रम विभाग के अनुसार, योजना में 18 से 40 वर्ष आयु के वे श्रमिक शामिल हो सकते हैं जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है. 18 वर्ष की आयु में योजना से जुड़ने वाले श्रमिक को 55 रुपये प्रतिमाह का अंशदान 60 वर्ष की आयु तक जमा करना होगा. इस अवधि में कुल 27,720 रुपये का अंशदान होगा, जबकि 60 वर्ष पूर्ण होते ही पहले ही वर्ष में 36,000 रुपये पेंशन प्राप्त होगी.

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत नाई, धोबी, मोची, दर्जी, पान-चाय दुकान संचालक, छोटे किराना व होटल व्यवसायी, साथ ही घरेलू कामगार, रिक्शा-ऑटो चालक, फेरीवाले, कारीगर, दैनिक वेतनभोगी, मनरेगा श्रमिक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन और आशा कार्यकर्ता सहित असंगठित क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के श्रमिक पात्र होंगे.


अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र/च्वाइस सेंटर से संपर्क किया जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

13 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

28 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP