गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

लुभा रहा है नवा रायपुर का आदिवासी संग्रहालय

नवा रायपुर का आदिवासी संग्रहालय

C

CG Khabar

14 जुल. 2025, 09:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

आदिवासी संग्रहालय
आदिवासी संग्रहालय

रायपुर । संवाददाता: नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय अपनी अनूठी प्रस्तुति और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए आगंतुकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. 14 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उद्घाटित यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के जीवन, परंपराओं और कला को एक अनोखे अंदाज में प्रदर्शित करता है.


संग्रहालय के अधिकारियों के अनुसार, यहां आने वाले अधिकांश आगंतुक युवा हैं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और आदिवासी जीवनशैली को करीब से समझने के लिए उत्साहित हैं. 10 एकड़ में फैला यह संग्रहालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का जीवंत दस्तावेज है.

विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रधान सचिव सोनमणि बोरा ने कहा, “यहां की मूर्तियां और प्रदर्शन इतने जीवंत हैं कि ऐसा लगता है, वे कभी भी बोल पड़ेंगी. प्रत्येक जनजाति की अनूठी संस्कृति और जीवनशैली को बारीकी से उकेरा गया है.”


संग्रहालय के क्यूरेटर निर्मल कुमार बघेल ने बताया, “हमारी टीम ने जनजातीय गांवों से जाकर हर वस्तु को एकत्र किया है. यहां प्रदर्शित प्रत्येक वस्तु के पीछे एक कहानी है, जो आदिवासी संस्कृति की गहराई को दर्शाती है.” 


14 सुंदर और सुनियोजित गैलरियों में जनजातीय जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे भौगोलिक विस्तार, मौसमी उत्सव, रीति-रिवाज, शिल्प और कला को प्रदर्शित किया गया है.


यहां आधुनिक डिजिटल तकनीक और भौतिक प्रदर्शनों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिलता है. इंटरैक्टिव टचस्क्रीन और दृश्य-श्रव्य कहानियां युवाओं के लिए शिक्षाप्रद और आकर्षक अनुभव प्रदान करती हैं. आगंतुक पारंपरिक आवास, हस्तनिर्मित हथियार, रसोई और जनजातीय जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं को करीब से देख सकते हैं.


संग्रहालय विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों जैसे अबुझमड़िया, बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, भुंजिया और पंडो के जीवन और उनकी कला जैसे बांस शिल्प, लकड़ी की नक्काशी, पारंपरिक चित्रकला और गोदना कला को भी प्रदर्शित करता है.


एक आगंतुक ने कहा, “यह संग्रहालय केवल प्रदर्शन का स्थान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवेदना और आत्मीयता का अनुभव कराने वाला एक अनमोल केंद्र है.” यह स्थान न केवल छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत को संजोता है, बल्कि इसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

10 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP