शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता

C

CG Khabar

13 जुल. 2025, 08:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ के सभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सत्र 2025-26 के लिए मान्यता प्रदान कर दी है. इन कॉलेजों में कुल 1430 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी. हालांकि, बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में इस साल भी 30 सीटें कम की गई हैं. दूसरी ओर, निजी मेडिकल कॉलेजों की मान्यता का निर्णय अभी लंबित है, जिनमें 700 सीटें हैं.


कॉलेज और सीटों का विवरण

विज्ञापन


रायपुर: 230 सीटें, बिलासपुर: 150 सीटें, रायगढ़: 100 सीटें, कोरबा: 125 सीटें, अंबिकापुर: 125 सीटें, महासमुंद: 125 सीटें, कांकेर: 125 सीटें, राजनांदगांव: 125 सीटें, दुर्ग: 200 सीटें, जगदलपुर: 125 सीटें को मिलाकर कुल1430 सीटें हैं.


रावतपुरा कॉलेज में जीरो ईयर की आशंका


सीबीआई जांच के बाद रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल प्रवेश पर संकट मंडरा रहा है, जिससे 150 सीटें कम हो सकती हैं. पिछले साल तक राज्य में कुल 2130 एमबीबीएस सीटें थीं. कुछ निजी कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने के लिये आवेदन किया है, और एनएमसी का निरीक्षण भी पूरा हो चुका है. इससे सीटों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.


इन कॉलेजों को मिली मान्यता


एनएमसी ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, अंबिकापुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर और जगदलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों को नये सत्र के लिए नवीनीकरण किया है. जून में हुई बैठक में एनएमसी ने रायपुर को छोड़कर अन्य कॉलेजों को रेड जोन में रखा था और सीटें कम करने की चेतावनी दी थी. बावजूद इसके, सभी सरकारी कॉलेजों को मान्यता मिलने से चिकित्सा शिक्षा विभाग को राहत मिली है.


काउंसलिंग का शेड्यूल


ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी, जबकि स्टेट कोटे की काउंसलिंग 30 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगी. नया सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा, और प्रवेश की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है. चार राउंड की काउंसलिंग होगी, जिसमें अंतिम स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा.


फैकल्टी की कमी सबसे बड़ी चुनौती


कॉलेजों में फैकल्टी की कमी एक प्रमुख समस्या है. एनएमसी ने तीन महीने में कमियों को दूर करने की शर्त पर मान्यता दी है. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के निदेशक डॉ. यूएस पैकरा ने बताया कि सभी 10 सरकारी कॉलेजों को मान्यता मिल गई है, और कमियों को दूर करने के प्रयास जारी हैं. काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP