शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा: जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 02:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

हत्यारें
हत्यारें

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्चारास गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की क्रूर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक, दिसंबर महीने में गांव के एक बच्चे गंगा की असामयिक मौत हो गई थी. मृतक बच्चे के परिजनों को शक हुआ कि गांव के सोढ़ी देवा ने जादू-टोना करके बच्चे की जान ली. यह संदेह धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गया और ग्रामीणों ने इसे गांव में हो रही अन्य परेशानियों का कारण मान लिया.

विज्ञापन


23 जनवरी को बच्चे के अंतिम संस्कार संबंधी क्रियाकर्म के दौरान यह चर्चा और भड़क उठी. 


आखिरकार, मृत बच्चे के परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर सोढ़ी देवा की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के निकट एक खेत में गाड़ दिया, ताकि अपराध छिपा रहे.


घटना के करीब एक सप्ताह बाद 31 जनवरी को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर गादीरास पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 


आरोपी गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम कयारास के निवासी हैं, जिनमें कोसा सोढ़ी (42 वर्ष), डूंगा सोढ़ी (38 वर्ष), नंदलाल करटामी (36 वर्ष) और डुला सोढ़ी (25 वर्ष) शामिल हैं.


थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है. आरोपियों को फिलहाल 14 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि जांच की अंतिम अवधि एक मई 2026 तक तय की गई है. पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP