गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को मिली 'A' रेटिंग

C

CG Khabar

26 मार्च 2026, 06:50 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL)
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL)

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2026 की रेटिंग में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘A’ रेटिंग हासिल की है. 


उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और बेहतर परिचालन दक्षता के आधार पर कंपनी ने पिछले साल की 'B' ग्रेड की तुलना में बड़ी सफलता प्राप्त की है. मंत्रालय द्वारा जारी 13वीं वार्षिक एकीकृत रेटिंग और रैंकिंग में CSPDCL का स्कोर 54.41 से बढ़कर अब 70.40 अंक हो गया है, जो सीधे तौर पर 16 अंकों से अधिक की वृद्धि दर्शाता है.

विज्ञापन


इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके सचिव सुबोध कुमार सिंह और ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है. 


कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि यह सुधार प्रशासनिक कुशलता, वित्तीय अनुशासन और वितरण व्यवस्था में किए गए निरंतर सुधारात्मक उपायों का परिणाम है. 


केंद्र सरकार की इस रैंकिंग में देशभर की 54 वितरण कंपनियों का मूल्यांकन उनके वित्तीय स्थायित्व, संचालन क्षमता और उपभोक्ता सेवा के आधार पर किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ ने इस बार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

3 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP