रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित

C

CG Khabar

26 मार्च 2026, 01:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

रतनलाल डांगी
रतनलाल डांगी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी और महानिरीक्षक (IG) रैंक के अधिकारी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद राज्य के गृह विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. 


सरकारी आदेश के अनुसार, डांगी का यह आचरण उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल, अनैतिक और सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया है. 

विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन तस्वीरों के सार्वजनिक होने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, जिसके चलते अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों के तहत उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है.


निलंबन की यह कार्रवाई एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के कुछ महीनों बाद हुई है. 


पीड़िता ने अक्टूबर 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2017 में कोरबा एसपी रहने के दौरान डांगी उनके संपर्क में आए थे, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर वीडियो कॉल और बंगले पर बुलाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया. 


हालांकि, रतन लाल डांगी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया था कि उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है. वर्तमान आदेश के मुताबिक, डांगी अब नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. फिलहाल मामले की विभागीय जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP