शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: स्कूल बसों के किराए में 15-20% बढ़ोतरी

C

CG Khabar

08 जून 2026, 01:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

स्कूल बस
स्कूल बस

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलते ही अभिभावकों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. रायपुर, बिलासपुर और भिलाई-दुर्ग सहित राज्य के प्रमुख शहरों में स्कूल बस संचालकों ने इस महीने से परिवहन शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. 


बढ़ती महंगाई और स्कूल के अन्य खर्चों के बीच बस किराए में हुए इस इजाफे ने पालकों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. कई निजी स्कूलों ने पहले ही पैरेंट्स को इस संबंध में नोटिस भेजकर किराए में वृद्धि की जानकारी दे दी है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्राइवेट बस एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश देश ने इस फैसले को मजबूरी बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ते परिचालन खर्च और डीजल की आसमान छूती कीमतों के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य हो गया था. 


उन्होंने बताया कि ईंधन के बढ़ते दाम, ड्राइवरों और सहायकों का बढ़ा हुआ वेतन, वाहनों का रखरखाव, महंगे स्पेयर पार्ट्स, भारी इंश्योरेंस प्रीमियम, परमिट फीस और ई-चालान के जुर्माने जैसे कई ऐसे कारण हैं, जिससे बस ऑपरेटरों पर वित्तीय दबाव बेहद बढ़ गया है. एसोसिएशन ने एक बार फिर राज्य सरकार से इस क्षेत्र को आर्थिक सहयोग देने की अपील की है.


दूसरी ओर, इस फैसले से अभिभावकों में भारी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है. स्कूल फीस और किताबों के खर्च से पहले ही परेशान माता-पिता के लिए बस का यह बढ़ा हुआ किराया 'कोढ़ में खाज' जैसा साबित हो रहा है. कुछ अभिभावकों का कहना है कि पढ़ाई के बेकाबू होते खर्च के कारण अब वे अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूलों से निकालकर सरकारी या स्टेट बोर्ड स्कूलों में भेजने पर विचार करने लगे हैं. 


रायपुर के अभिभावकों का कहना है कि सरकार को स्कूल ट्रांसपोर्ट को एक अलग सेक्टर मानकर टैक्स में राहत या वित्तीय सहायता देनी चाहिए, ताकि आम जनता पर इसका बोझ न पड़े. यदि ऐसा ही रहा, तो मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना नामुमकिन हो जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

4 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP