शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: उफनती नदी में बहे 4 लोग

C

CG Khabar

20 जून 2025, 04:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

उफनती नदी
उफनती नदी

अंबिकापुर । संवाददाता: भारी बारिश के बीच सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गये हैं. जिनमें 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.


परिजनों के अनुसार, सोमारी 45 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष, बिनावती नागवंशी 30 वर्ष और उसका तीन साल का बेटा आर्यस नदी किनारे मशरूम इकट्ठा करने गए थे. इसी दौरान अचानक नदी में बाढ़ आ गई और तेज बहाव ने उन्हें बहा लिया. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चारों को नदी की ओर जाते देखा था, लेकिन बाद में वे गायब हो गए.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं. केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर अभी भी खतरनाक स्तर पर है, जिससे खोजबीन में दिक्कत हो रही है. अभी तक चारों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है.


छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले खतरनाक स्थिति में हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिससे बचाव कार्य और चुनौतीपूर्ण हो सकता है.


प्रशासन ने लोगों से नदियों और नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है. साथ ही, लापता परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP