सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ सदन के कैंटीन ठेकेदार की दिल्ली में नृशंस हत्या

C

CG Khabar

03 मार्च 2026, 03:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

अनूप गुप्ता
अनूप गुप्ता

नई दिल्ली । डेस्क: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय ठेकेदार अनरूप गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें तीन प्लास्टिक बैग में भरकर वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया. 


पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सूरज उर्फ हैप्पी, उसकी लिव-इन पार्टनर राखी और दो अन्य सहयोगियों भूपेंद्र और बलराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी नीरज फिलहाल फरार है.

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि अनरूप गुप्ता को सोने के आभूषण पहनने का काफी शौक था, जिस पर आरोपियों की नजर थी. 


18 फरवरी को आरोपियों ने साजिश के तहत गुप्ता को उत्तम नगर के मटियाला एक्सटेंशन स्थित एक घर में पार्टी के बहाने बुलाया. वहां उनके साथ मारपीट की गई और कार की चाबियाँ छीनकर आभूषण लूट लिए गए. जब गुप्ता ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी और शव को बड़े चाकू से काटकर ठिकाने लगा दिया.


पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने गुप्ता के मोबाइल फोन से उनके परिवार और कर्मचारियों को संदेश भेजे कि वह गोवा की यात्रा पर हैं. 


सीसीटीवी फुटेज और रैपिडो बाइक की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया, जिससे इस नृशंस हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस ने अब तक मृतक की कार और लूटे गए कुछ स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

2 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP