गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, बनेगा AI-रेडी डेटा सेंटर

C

CG Khabar

05 अक्टू. 2026, 01:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 113

सीएम साय-सिंगापुर
सीएम साय-सिंगापुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सिंगापुर पहुंचे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. सिंगापुर में आयोजित 'सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ' (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,250 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले हैं. इनमें सबसे प्रमुख निवेश सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी 'एनर्जी कैपिटल ग्लोबल' का है, जो राज्य में 100 मेगावॉट का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने के लिए ₹41,750 करोड़ का निवेश करेगी.


यह डेटा सेंटर कैंपस मध्य भारत का सबसे बड़ा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट होगा. राज्य में पहले से ही भारत का पहला 'एआई डेटा सेंटर पार्क' मौजूद है, और इस नए निवेश से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में मजबूत होकर उभरेगा. 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंपनी को 'इन्विटेशन टू इन्वेस्ट' सौंपा. एनर्जी कैपिटल ग्लोबल के सीईओ स्तानिस्लाव बोरिसोव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवश्यक बिजली, जमीन और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति उपलब्ध है, और इस परियोजना से स्थानीय इंजीनियरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण भी मिलेगा.


इसके अलावा, सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 'सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी' ने राज्य में ₹1,500 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है.


सिंगापुर विदेश मंत्रालय और व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री गन सिओव हुआंग की उपस्थिति में आयोजित इस फोरम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ फायरसाइड चैट में भी हिस्सा लिया. 


उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग-अनुकूल नीतियां सीधे उद्योग जगत के सुझावों के आधार पर तैयार की जाती हैं. राज्य में अब तक 450 से अधिक प्रशासनिक व नीतिगत सुधार किए जा चुके हैं, जिसकी बदौलत बीते 18 महीनों में राज्य को ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.


फोरम के इतर मुख्यमंत्री ने एक्वाटेक और एड्रॉइट ओवरसीज जैसी कंपनियों के साथ औद्योगिक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की. 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ 'सीईओ राउंडटेबल' बैठक करेंगे, जिससे राज्य में निवेश के और नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

4 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

4 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

20 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP