मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बजट में छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात- खट्टर

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 01:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

मोनहर लाल खट्टर
मोनहर लाल खट्टर

रायपुर । संवाददाता: केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जो राज्य की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने और क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.


मंत्री ने कहा कि यह प्रावधान राज्य के लिए ऐतिहासिक है और इससे दूरदराज के इलाकों तक रेल सुविधाएं पहुंचाने में तेजी आएगी. साथ ही, हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए UDAN योजना के तहत जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर से नियमित उड़ानें शुरू की गई हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को कृषि उड़ान योजना में शामिल कर लिया गया है, जिससे कृषि उत्पादों का तेज परिवहन संभव हो सकेगा.

विज्ञापन


सड़क विकास के क्षेत्र में भी प्रगति का जिक्र करते हुए मनोहर लाल ने बताया कि 2014 के बाद से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है. 


तीन सौ किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राज्य में 571 किलोमीटर से ज्यादा के राजमार्ग कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है, जो कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

36 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

58 मिनट पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

7 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

7 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP