गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 03:37 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ग्राम फुलझर के पास एक माजदा ट्रक से टकराने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार पाँच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में मोटरसाइकिल चालक सूरज यादव (24) और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं. दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के मुताबिक, थनौद गांव के रहने वाले ये पाँचों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर पास की मंडई देखने गए थे और जराही गांव लौट रहे थे. फुलझर के पास बाइक आगे चल रहे माजदा ट्रक से पीछे से जोरदार टक्कर मार बैठी. टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार तीनों लोग मौके पर ही दम तोड़ गए.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई. पुलिस ने माजदा ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

4 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

5 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

10 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

10 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP