मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी बुजुर्ग महिला: पोते ने की दादी की निर्मम हत्या

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 03:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

कुल्हाड़ी से हत्या
कुल्हाड़ी से हत्या

राजनांदगांव । डेस्क: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले अंतर्गत अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में पांडरवानी गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. यह खौफनाक घटना 15 फरवरी की दोपहर उस वक्त हुई, जब गांव में तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था. 


मृतका सुको बाई (55 वर्ष) अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने गई थी. लंच ब्रेक के दौरान जब सभी मजदूर विश्राम कर रहे थे, तभी आरोपी निलेश यादव वहां पहुंचा और अचानक अपनी दादी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमला इतना घातक था कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली निकली है. आरोपी निलेश को अपनी दादी पर 'टोना-टोटका' करने का शक था. वह लंबे समय से इस बात को लेकर मन में रंजिश पाले हुए था और इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. 


वारदात के बाद पाटनखास चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

5 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

12 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP