सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: गंडासा लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

C

CG Khabar

11 फ़र. 2026, 12:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

युवक गिरफ्तार
युवक गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान भावेश जंघेल उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जो रामकुण्ड बगीचा पारा का निवासी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें भावेश आमातालाब बगीचा पारा इलाके में एक बड़े स्टील के गंडासे के साथ स्थानीय निवासियों को डराते-धमकाने नजर आ रहा था.


वीडियो का संज्ञान लेते हुए आजाद चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा.

विज्ञापन


पुलिस ने भावेश के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का गंडासा भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 34/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

18 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

31 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

45 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP