गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में नाबालिग भिखारिन का अपहरण कर रेप

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 07:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

रेप
रेप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी में शहर के व्यस्तम तेलीबांधा इलाके में एक दरिंदे ने मदद के बहाने आठ वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. हालांकि, रायपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता सड़क किनारे रहने वाली एक मासूम बच्ची है जो ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगकर अपना पेट पालती थी. बुधवार की रात जब वह अन्य बच्चों के साथ सिग्नल पर थी, तभी सफेदपोश अपराधी नवीन (21 वर्ष) कार से वहां पहुंचा. आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने का लालच दिया और उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर वीआईपी रोड की ओर ले गया. सूने इलाके का फायदा उठाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन


बच्ची के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेलीबांधा थाना और एसीसीयू (ACCU) की टीमों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे संदिग्ध कार और आरोपी की पहचान हो सकी.


सघन घेराबंदी के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी नवीन को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.


आरोपी के विरुद्ध अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.


Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP