शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

खड़गे करेंगे रायपुर में रैली को संबोधित

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 01:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुर । संवाददाता: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी देते हुये छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को घोषणा की कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. 


इस रैली का आयोजन ‘किसान, जवान, संविधान’ के नाम से साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे. 

विज्ञापन


बैज ने कहा कि यह रैली पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण होगी.


बैज ने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार की कथित नीतियों के खिलाफ एक मजबूत विरोध प्रदर्शन होगा, जिसमें किसानों और जवानों की आवाज को बुलंद किया जायेगा. 


रैली में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर कथित हमलों, छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, डीएपी उर्वरक और बीज की कमी, आदिवासियों पर अत्याचार, बिजली कटौती, खनिज संपदा की लूट, और शिक्षा व्यवस्था के कथित विनाश जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा.


उन्होंने कहा, “यह रैली छत्तीसगढ़ के किसानों, जवानों और संविधान के अधिकारों के लिये एक ऐतिहासिक कदम होगी. हमारी तैयारियां पूरी हैं, और जनता के सहयोग से यह एक यादगार सभा होगी.” इस रैली में पूरे राज्य से 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP