शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

धरसीवां में सड़क हादसा, 1 की मौत, 1 गंभीर

C

CG Khabar

19 जून 2025, 05:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

road-accident
road-accident

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के नजदीकी क्षेत्र धरसीवां के सांकरा गांव में एक और दुखद सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.


जानकारी के अनुसार, यह हादसा सांकरा गांव में उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी. इस भिड़ंत में पिकअप वाहन का चालक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.

विज्ञापन


गौरतलब है कि सांकरा में यह कोई पहला हादसा नहीं है. महज दो दिन पहले मंगलवार को भी एक दर्दनाक घटना घटी थी, जिसमें तेज रफ्तार हाइवा ने एक साइकिल सवार बालक को कुचल दिया था. उस हादसे में भी बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ था.


सिलतरा चौकी पुलिस ने इस ताजा हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई की. घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

8 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP