मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर जीवनलीला की समाप्त

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 03:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

आत्महत्या
आत्महत्या

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां वार्ड क्रमांक-8 में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने बीती मंगलवार की रात अपने ही कमरे में मौत को गले लगा लिया. मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जिसने आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर ली थी. 


मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर धारदार हथियार से खुद को गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई.

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, मंगलवार रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अभिषेक अपने कमरे में सोने चला गया था. देर रात कमरे से कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर जब घरवाले वहां पहुंचे और बार-बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें अनहोनी का संदेह हुआ. खिड़की से झांकने पर परिजनों के होश उड़ गए. 


अभिषेक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था. सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया.


शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से यह बात निकलकर सामने आ रही है कि अभिषेक बीते कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसने पहले भी जान देने की कोशिश की थी. 

हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे ठोस कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है. 


जांच अधिकारी खेमराज पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की हर संभावित कोण से तफ्तीश कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

2 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP