गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: श्रम न्यायालय ने 5 उद्योगों पर 14 लाख जुर्माना लगाया

C

CG Khabar

12 मार्च 2026, 01:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

कोर्ट
कोर्ट

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना अब कंपनियों को भारी पड़ने लगा है. जिले में संचालित कारखानों में बढ़ते हादसों और सुरक्षा संबंधी लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्रम न्यायालय ने पांच अलग-अलग उद्योगों पर कुल 13 लाख 96 हजार रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया है. 


औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा की गई जांच में इन संस्थानों में नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया था, जिसके बाद यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन


रायगढ़ जिले के उद्योगों में पिछले कुछ समय से सुरक्षा उपायों में कमी के कारण लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही थीं. 


इन हादसों में कई बार मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी तो कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित प्लांटों का निरीक्षण किया था. 


जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां पाए जाने पर विभाग ने श्रम न्यायालय में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराए थे. इन्हीं मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अब आर्थिक दंड सुनाया है.


विभागीय उप संचालक राहुल पटेल के अनुसार, मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल सराईपाली पर 2 लाख 30 हजार रुपये और मेसर्स अग्रोहा स्टील ग्राम पाली के दो अलग-अलग मामलों में सर्वाधिक 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 


इसी तरह, जशपुर के मेसर्स विष्णु ब्रिक्स पर 3 लाख 50 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है, जबकि इंड सिनर्जी कोटमार और एजी कंस्ट्रक्शन महापल्ली पर 8-8 हजार रुपये का जुर्माना लगा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP