शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: छाल रेंज में बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 01:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

हाथी
हाथी

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मानव-हाथी द्वंद्व की एक और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ छाल वन परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया. घटना बनहर बीट के अंतर्गत आने वाले चुहकीमार जंगल की है. मृतक की पहचान स्थानीय ग्रामीण गंगाराम सारथी के रूप में हुई है, जो रविवार को दैनिक कार्यों के लिए जंगल की ओर गए थे.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुहकीमार निवासी गंगाराम रविवार सुबह करीब 10 बजे जलाऊ लकड़ी एकत्र करने के लिए घर से निकले थे. जब सूर्यास्त के बाद भी वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की. 

विज्ञापन


तलाश के दौरान ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि जंगल के भीतर हाथी ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे घटनास्थल पर ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए.


हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम और 'हाथी मित्र दल' के सदस्य सक्रिय हुए और तत्काल मौके के लिए रवाना हुए. वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में इस इलाके में करीब 12 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. 

विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी वाले वन क्षेत्रों में अकेले न जाने की सख्त हिदायत दी है. Symbolic Photo


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

10 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP