बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

धरमजयगढ़ बना हाथियों का नया ठिकाना

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 03:17 AM 1 मिनट में पढ़ें 19

हाथी
हाथी

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के विचरण का केंद्र अब पूरी तरह बदल चुका है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, जिले में मौजूद कुल 117 हाथियों में से 113 हाथी अकेले धरमजयगढ़ वनमंडल में डेरा डाले हुए हैं. 


हाथियों के इस भारी जमावड़े ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. धरमजयगढ़ के जंगलों में वर्तमान में 30 नर, 55 मादा और 28 शावक मौजूद हैं, जिनमें सबसे बड़ा कुनबा आमगांव क्षेत्र में सक्रिय है.

विज्ञापन


इन दिनों हाथियों ने अपना एक विशेष 'रूट चार्ट' तैयार कर लिया है. गर्मी के असर के चलते शाम ढलते ही हाथियों के दल जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों और खेतों का रुख कर रहे हैं. 

मंगलवार की रात भी गजराजों ने भारी उत्पात मचाया, जिससे मेढरमार, शेरबंद, चैनपुर और छाल क्षेत्र के करीब 12 किसानों की धान व मूंगफली की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई. 


वन विभाग की टीम अब ड्रोन कैमरों और हाथी मित्र दलों के जरिए हाथियों की हर मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही है. विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय जंगलों की ओर न जाने और सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP