गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: निजी स्कूलों ने RTE दाखिला किया बंद

छत्तीसगढ़: निजी स्कूलों ने RTE के तहत दाखिले बंद करने का किया ऐलान

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2026, 07:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

Right To Education
Right To Education

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन 'असहयोग आंदोलन' शुरू कर दिया है. एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.


इस संकट की मुख्य वजह पिछले 13 वर्षों से अटकी प्रतिपूर्ति राशि है. एसोसिएशन का कहना है कि सरकार साल 2011 के पुराने बजट पर आज की शिक्षा व्यवस्था चलाने का दबाव बना रही है, जो अब संभव नहीं है. 

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के अनुसार, जहां महंगाई, शिक्षकों का वेतन और बुनियादी ढांचे की लागत कई गुना बढ़ गई है, वहीं सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि जस की तस है.


बिलासपुर उच्च न्यायालय ने सितंबर 2025 में इस शुल्क विवाद को छह महीने के भीतर सुलझाने का आदेश दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. 


इससे नाराज निजी स्कूलों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. उनकी मांग है कि सरकार प्राथमिक स्तर के लिए ₹18,000, माध्यमिक के लिए ₹22,000 और उच्चतर माध्यमिक के लिए ₹25,000 की नई शुल्क संरचना लागू करे.


दूसरी ओर, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उन स्कूलों की सूची तैयार करें जिन्होंने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. 


सरकार का रुख है कि बकाया शुल्क का भुगतान केवल उन्हीं स्कूलों को किया जाएगा जो नए प्रवेश आदेशों का पालन करेंगे. सरकार और निजी स्कूलों के बीच छिड़ी इस जंग में फिलहाल 14,000 से अधिक गरीब बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP