छत्तीसगढ़ पुलिस: 68 ASI बने सब इंस्पेक्टर
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ पुलिस में राज्यभर के 68 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों को प्रमोशन देकर सब इंस्पेक्टर बना दिया है. इसका आदेश रायपुर पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया है.
प्रमोशन पाने वालों में धमतरी के चंद्रशेखर देवांगन, राजनादगांव के इब्राहिम खान, सरगुजा के विजय कुमार गुप्ता, धमतरी के अजय बनारसी, कोंडागांव के राजीव गोटा, सूरजपुर के लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, कोरिया के महेश कुमार कुशवाहा, बलरामपुर के बसंत एक्का, बिलासपुर के शिव सिंह बकसाल, रायपुर के जगदंबा तिवारी, दुर्ग के संगीता मिश्रा, रायपुर के रामनाथ चंद्रवंशी, बलरामपुर के शिवकुमार सिंह, बलोदा बाजार के गोकुल प्रसाद पटेल, बालोद के लेख राम साहू, धमतरी के दक्ष कुमार साहू, गरियाबंद के संजय कुमार छतरी, बालोद के बीजू डेनियल हैं.
इनके अलावा इन अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टरों को भी सब इंस्पेक्टर बनाया गया है. इनके नाम हैं कबीरधाम के उमा उपाध्याय, रायपुर के लक्ष्मी नारायण साहू, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के शंकर लाल बर्वे, बेमेतरा के द्वारिका प्रसाद देश लहरे. बालोद के पूनम राम साहू, जीआरपी रायपुर के गिरजा शंकर मिश्रा, रायपुर के अतुलेश राय, नारायणपुर के परशुराम ठाकुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुरेंद्र मल्होत्रा, बलौदा बाजार के जगदेव कुमार साहू, रायपुर के देव कुमार वर्मा, जीआरपी रायपुर के भोलेनाथ मिश्रा, बालोद के विजय नाथ जगत, दुर्ग के गोरखनाथ चौधरी, कोंडागांव के राजकुमार कोमरा, कबीरधाम के रूपराम पट्टाबी, बलौदा बाजार के नेहरू राम साहू.