सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

साक्षी पांडेय के सुझावों के मुरीद हुए पीएम मोदी, फोन कर दी शाबाशी

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 02:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

साक्षी पांडे
साक्षी पांडे

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली साक्षी पांडेय के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं फोन कर उनके नवाचारी विचारों की सराहना की. 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' (VBYLD-2026) के तहत देश भर से चुने गए 25 युवा प्रतिभागियों में शामिल साक्षी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी थी. 


प्रधानमंत्री ने दोपहर 1:30 बजे साक्षी से बात की और सतत विकास तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर संतोष व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं के विकास से जुड़े नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के लिए 'मिशन लाइफ' के महत्व पर चर्चा की.

विज्ञापन


'माय भारत' प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में देश के लगभग 50 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल 3,000 प्रतिभागियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया और साक्षी उन भाग्यशाली 25 युवाओं में शामिल थीं, जिन्हें सीधे प्रधानमंत्री से संवाद करने का मौका मिला. 


यूपीएससी की तैयारी कर रहीं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय साक्षी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शुरू में इतने बड़े मंच पर बोलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रधानमंत्री ने न केवल उनके विचारों को ध्यान से सुना बल्कि उन्हें परिष्कृत करने के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए. 


साक्षी ने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' से निकले युवाओं के सुझावों की झलक हालिया केंद्रीय बजट में भी देखने को मिली है, जो देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी का प्रमाण है. उनकी इस उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

8 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP